आगरालीक्स आगरा में विवाहेतर संबंध यानी Extramarital affairs का अनूठा मामला सामने आया है, युवक अपनी प्रेमिका के साथ तांत्रिक के पास पहुंचा, पत्नी भी पहुंच गई। उसने अपने पति और उसकी प्रेमिका की धुनाई की, आरोप लगाया है कि पति अपने प्रेमिका के साथ मिलकर तांत्रिक की मदद से उसकी हत्या करवाना चाहता है, उसने तहरीर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के एक युवक की चार साल पहले शादी हुई है, उसके शादीशुदा महिला से संबंध हैं। युवक की पत्नी को अपने पति के विवाहेत्तर प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो विरोध किया, इससे विवाद बढने लगे, आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह घर में ही रह रही है।
हाथीघाट पर पति को प्रेमिका संग तंत्र मंत्र कराते पकडा
आरोप है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ हाथीघाट पर तांत्रिक से तंत्र मंत्र करा रहा था, उसे युवक की पत्नी के परिचित ने देख लिया। पता चलते ही युवक की पत्नी पहुंच गई। उससे अपने पति उसकी प्रेमिका के साथ तांत्रिक की पिटाई लगाई, पुलिस भी पहुंच गई, तांत्रिक भाग खडा हुआ। पुलिस युवक उसकी पत्नी और प्रेमिका को थाना छत्ता ले आई, यहां अपने पति और प्रेमिका पर तांत्रिक की मदद से हत्या के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, युवक द्वारा भी तहरीर दी गई है।
कान्सेप्ट फोटो