Thursday , 11 December 2025

मथुरालीक्स(10th September 2021)… राधा अष्टमी पर बरसाना से इस बार नहीं होंगे लाइव दर्शन. जानिए वजह.

14 सितंबर को है राधा अष्टमी
राधा अष्टमी 14 सितंबर को है। 12 सितंबर से बरसाना धाम में कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। लेकिन इस बार ला​डली जी मंदिर से अभिषेक के लाइव दर्शन नहीं हो सकेंगे। सेवायतों ने डीएम की इस मांग पर इनकार कर दिया है। अब श्रद्धालु राधा रानी के अभिषेक के लाइव दर्शन नहीं कर सकेंगे।

डीएम ने मांगी थी अनुमति
बता दें कि अभी दो दिन पहले जिलाधिकारी नवनीत चहल ने राधाष्टमी को लेकर सेवायतों के साथ बैठक की थी। डीएम ने कहा था कि कोरोना के कारण इस बार भी श्रद्धालु अधिक संख्या में नहीं आ सकेंगें। अगर लाइव दर्शन होते हैं तो दूर के इलाकों में बैठे श्रद्धालुओं को काफी सुगमता होगी। इसीलिए उन्होंने राधा अष्टमी पर अभिषेक के लाइव दर्शन कराने की अनुमति मांगी थी।

ये लिया गया निर्णय
मंदिर के अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने बताया कि इसके बाद सेवायतों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि राधा रानी के लाइव दर्शन नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने डीएम की इस मांग पर अपनी असहमति प्रकट की है।

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 11 December 2025

आगरालीक्स…11 दिसंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

error: Content is protected !!