
(डॉ अंकुर गोयल की फेसबुक पोस्ट से लिया गया फोटो)
सुबह पांच बजे से आगरा के पार्कों में योग करने के लिए लोगों की भीड उमडने लगी, आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम सहित शहर के पार्कों में लोगों ने योग किया। इसमें डॉक्टरों की संख्या अधिक रही, आगरा डायबिटीज फोरम के आहृवान पर एकलव्य स्टेडियम में एक साथ 100 से अधिक डॉक्टरों ने योग किया।
70 डॉक्टरों ने किया योग
दवाओं से मरीजों को निरोग रखने वाले डॉक्टरों ने खुद को निरोग रखने के लिए योग सीखा। आगरा डायबिटिक फोरम व दिशा संस्था की ओर से एकलव्य स्टेडियम में शहर के डॉक्टरों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। शिवर में डॉक्टरों ने लगभग एक दर्जन आसन सीखे, जिसमें चेहरे की झुर्रियां व मोटापा कम करने से लेकर डायबिटिज, तनाव व हृदय को दुरस्त रखने के लिए योग शामिल थे।
विश्व योग दिवस पर सुबह रिमझिम बारिश भी योग सीखने के लिए डॉक्टरों के उत्साह को कम न कर सकी। बारिश के कारण मैदान गीला होने से डॉक्टरों ने स्टेडियम की गैलरी ने ही योग सीखा। मुम्बई से आए योगाचार्य सुनील वर्मा ने लगभग एक दर्जन योग का प्रशिक्षण दिया। चेहरे पर तेज लाने व झुर्रियां हटाने के जहां कपाल भांति सिखाय वहीं फेफड़े व हृदय को दुरुस्त रखने के लिए अनुलोम विलोम सिखाया गया। इसके अलावा मिए शवासन को नियंत्रिक रखने के लिए शवासन सिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा डायबिटिक फोरम के सचिव डॉ. सुनील बंसल, डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. वीएन कौशल, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. ओपी यादव, डॉ. एसके कपूर, डॉ. वीएन खंडेलवाल, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. तरुन सिंघल, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. डीपी अग्रवाल, डॉ. योगेश दीक्षित आदि उपस्थित थे।
पीएम मोदी संग 30 हजार ने किया योग
आज पूरी दुनिया योग कर रही है और पूरे देश में योग के हजारों कार्यक्रम हुए हैं. इस मौके पर केंद्र सरकार के 57 मंत्री देशभर में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ में 30 हजार लोगों के साथ योगा किया है. साथ ही प्रधानमंत्री ने यहां पर ऐलान किया है कि अगले साल से योग दिवस पर दो अवॉर्ड दिए जाएंगे जिसमे से एक राष्ट्रीय स्तर पर और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा.
योग से मधुमेह हो रहा कंट्रोल
योग के द्वारा डायबिटिज से मुक्ति नहीं मिलेगी लेकिन उसे कंट्रोल किया जा सकता है. अगले एक साल योग से मधुमेह दूर करने पर काम हो. योग दिवस पर हर साल एक बीमार को दूर करने की बात की जाएगी.
योग बन रहा करियर
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में योगा ट्रेनर की मांग बढ़ रही है, अरबों का कारोबार विकसित हो रहा है. योग ज़ीरो बजट से हेल्थ एश्योरेंस देता है. खुद से जुड़ने के लिए योग करें. मोबाइल की तरह योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं. योग आस्तिक और नास्तिक दोनों के लिए है. योग को अमीर गरीब का भेद नहीं है. विद्वान, अनपढ़ का भेद नहीं है. कोई भी योग आसानी से कर सकता है. यूएन द्वारा पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. भारत के अनुरोध पर पिछले साल इसकी शुरूआत हुई. 21 जून इस लिए चुनाव गया क्योंकि यह सबसे लंबा दिवस होता है. संयुक्त राष्ट्र के ऐलान के बाद पूरा विश्व आज योग दिवस मना रहा है. योगा का शारिरिक, मानसिक संतुलन से सीधा संबंध है. योगा दिवस को समाज के हर तबक से को समर्थन मिला. पूरे विश्व ने इसका साथ दिया. विकसित से विकासशील देश सभी ने साथ दिया. यूएन द्वारा बनाए गए सभी दिवस में से कोई दिवस जन आंदोलन बन गया हो ऐसा सिर्फ योग दिवस के साथ ही हुआ है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बराबरी कोई और दिवस नहीं कर पा रहा है.
Leave a comment