आगरालीक्स.. आगरा में दो दिन देश विदेश के डॉक्टर घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की नई तकनीकी पर चर्चा करेंगे, लाइव आपरेशन भी किए जाएंगे। आगरा अर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा 29 फरवरी और एक मार्च को दो दिवसीय कार्यशाला होटल रेडिसन में आयोजित की जा रही है।
एसएन में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन अध्यक्ष डॉ सीपी पाल और वैज्ञानिक सचिव डॉ अरुण गुप्ता ने बताया कि प्रो केपी श्रीवास्तव स्म्रति कार्यशाला में घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की नई तकनीकी आ रहीं हैं, सामान्य आपरेशन के साथ रोबोटिक सर्जरी और कंप्यूटर असिस्टेड सर्जरी भी की जा रही हैं, इस पर देश विदेश के डॉक्टर दो दिवसीय कार्यशाला में चर्चा करेंगे। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा ने बताया कि घुटने के दर्द की समस्या तेजी से बढी है, नई तकनीकी से 60 साल की उम्र के बाद भी घुटना प्रत्यारोपण के रिजल्ट अच्छे आ रहे हैं। डॉ रजत कपूर ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में जोड प्रत्यारोपण और कूल्हा प्रत्यारोपण की लाइव सर्जरी की जाएंगी, ये सर्जरी एसएन और पुष्पांजलि हॉस्पिटल में होगी, इसका लाइव टेलीकास्ट कार्यशाला स्थल होटल रेडिसन में किया जाएगा। डॉ अशोक विज, डॉ संजय धवन, डॉ ब्रजेश शर्मा, डॉ विपुल अग्रवाल, डॉ केएस दिनकर, डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।