आगरालीक्स ..आगरा में आईएसबीटी के सामने आधी रात को हाईवे बंद कर दिया गया है, अब सर्विस रोड से लोगों को जाना पड रहा है, इससे जाम लग रहा है। यहां दो साल तक फ़्लाईओवर बनने का काम चलेगा, इसलिए हाईवे को बंद करने के साथ ही सर्विस रोड भी बंद की जाएगी।
आगरा दिल्ली हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए आईएसबीटी के पास फ़्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। यह काम दो साल में पूरा होगा, इसके लिए गुरुवार रात को सिकंदरा से भगवान टॉकीज की तरफ आईएसबीटी के सामने हाईवे को बंद कर दिया गया, करीब 70 मीटर हाईवे को बंद किया गया है, हाईवे बंद होने से वाहन सर्विस रोड से जा रहे हैं। इससे आईएसबीटी के सामने जाम लगने लगा है।
दो साल चलेगा काम
फ़्लाईओवर का काम करीब दो साल तक चलेगा, फ़्लाईओवर के लिए हाईवे को बंद किया गया है, सर्विस रोड को भी बंद किया जाएगा। इससे दो साल तक आगरा दिल्ली हाईवे पर लोगों को परेशानी होगी।