आगरालीक्स… आगरा में आईजी रेंज कार्यालय के सिपाही के भाई को कार सवार ने पकड लिया, कुकर्म किया, पुलिस ने तहरीर बदलवा दी, मारपीट में मुकदमा लिखा, एसएचओ और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
आगरा में 19 फरवरी को आईजी रेंज कार्यालय में तैनात सिपाही का चचेरा भाई शाहगंज क्षेत्र में रहता है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह शाम 7 30 बजे घर का सामान लेने के लिए बाइक से जा रहा था। कार सवार तीन लोगों ने उसे रोका, उससे तीन लाख रुपये मांगे, उसने विरोध किया तो पीटने लगे और कार में डाल लिया। कार में उसके साथ कुकर्म किया और शंकरगढ की पुलिया पर उसे छोड गए, उसके पास दो हजार रुपये थे वह भी ले गए। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि वह रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना शाहगंज गए, वहां लूट मारपीट और कुकर्म की तहरीर दी। लेकिन इंस्पेक्टर ने तहरीर बदलवा दी और मारपीट की धारा में ही मुकदमा दर्ज किया।
आईजी के निर्देश पर जांच के बाद किया सस्पेंड
इस मामले में आईजी ए सतीश गणेश के निर्देश पर एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव से जांच कराई। जांच में थाना निरीक्षक अरविंद कुमार और चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह दोषी पाए गए, गुरुवार को एसएसपी बबलू कुमार ने दोनों को निलंबित कर दिया।