आगरालीक्स …पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा।
शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोडा ने प्रेसवार्ता में बताया कि पश्चिम बंगाला, असम, तमिलनाडू, केरला और पुडुचेरी में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव कराए जाएंगे।पांच राज्यों में मतदान के नतीजे दो मई को आएंगे।
पश्चिम बंगाल– 294 सीट पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण एक अप्रैल,तीसरा चरण छह अप्रैल, चौथा चरण 10 अप्रैल , पांचवां चरण 17 अप्रैल, छठवां चरण 22 अप्रैल, सातवां चरण 26 अप्रैल और आठवां चरण 29 अप्रैल
असम -126 सीट तीन चरण में चुनाव, पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण एक अप्रैल और तीसरा चरण छह अप्रैल
तमिलनाडू– 234 एक चरण में मतदान, छह अप्रैल को मतदान
केरल -140 एक चरण में चुनाव छह अप्रैल
पुडुचेरी– 30 एक चरण में चुनाव छह अप्रैल