आगरालीक्स.. आगरा में रेलवे कर्मचारी के सरकारी क्वाटर में चली गोली, एक की मौत। हत्या और आत्महत्या की चल रही जांच।
आगरा में रेलवे में कर्मचारी फीरोजाबाद के गांव बसई मोहम्मदपुर निवासी सुरेंद्र शमसाबाद में रेलवे क्वाटर में रहता है। शुक्रवार को उससे मिलने के लिए गांव से दोस्त सोनवीर और उपेंद्र आए थे।
सोनवीर की मौत
दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि सोनवीर की कनपटी में गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस पहुंच गई। रेलवे क्वाटर में सोनवीर का शव पडा हुआ था, पास में ही तमंचा पडा था। पुलिस इस मामले में रेलवे कर्मचारी सुरेंद्र और उसके दोस्त उपेंद्र से पूछताछ कर रही है। डाग स्कवाइड को भी बुलाया गया है। हत्या और आत्महत्या की जांच की जा रही है।