आगरालीक्स.. आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान पहुंचे, कहा मैं पत्नी मेलानिया संग ताजमहल का दीदार करने के लिए उत्सुक हूं। राष्ट्रपति ट्रंप ने किया टिवीट, कहा कि अमेरिका भारत से प्रेम करता है, अमेरिका भारत का सम्मान करता है।
प्रथम महिला और मैं इस देश के हर नागरिक को एक सन्देश देने के लिए दुनिया का 8000 मील का चक्कर लगा कर यहां आये हैं l अमेरिका भारत को प्रेम करता है – अमेरिका भारत का सम्मान करता है – और
अमरीका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे और निष्ठावान दोस्त रहेंगे l
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ सुबह 11 25 बजे अहमदाबाद पहुंच गए। वे अहमदाबाद से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सोमवार को 4 45 बजे पहुंचेंगे, यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। कलाकार रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
11 किलोमीटर का रास्ता, भारत और अमेरिका के दिखाई देंगे झंडे
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ खेरिया एयरपोर्ट से होटल अमर विलास पहुंचेंगे, 11 किलोमीटर के रास्ते में जगह जगह उनके स्वागत में कलाकार प्रस्तुति देंगे, माल रोड पर दोनों तरह बच्चे भारत और अमेरिका का झंडा लेकर खडे दिखाई देंगे।
एक घंटे करेंगे ताज का दीदार
सवा पांच बजे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ ताजमहल पहुंच जाएंगे, वे यहां करीब एक घंटे ताजमहल में रहेंगे, सूर्यास्त के समय ताजमहल का दीदार करेंगे। यहां से खेरिया एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।