आगरालीक्स… आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल स्पोटर्स इंजरी पर लाइव वर्कशॉप आयोजित की गई, एक साल से परेशान युवक के घुटनों के अंदर के लिगामेंट का दूरबीन विधि से आॅपरेशन किया गया। आॅपरेशन थिएटर से इसका लाइव टेलीकास्ट हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में हुआ, विशेषज्ञों ने आॅपरेशन की बारीकी और स्पोटर्स इंजरी के साथ एक्सीडेंट से बढ रही समस्याओं पर चर्चा की।
पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉ रवि सभरवाल ने बताया कि खेलकूद और एक्सीडेंट में घुटनों में अंदरूनी चोट लग जाती है। अक्सर लोग इसका इलाज नहीं कराते हैं और बाद में परेशानी होती है। लेकिन अब इस तरह की चोट का इलाज दूरबीन विधि से किया जा सकता है।

सचिव डॉ गौरव राजपाल ने बताया कि दूरबीन विधि से आॅपरेशन के बाद खिलाडी पूर्व की तरह ही खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। डॉ आईपीएस ओबराय, डॉ प्रतीक गुप्ता, डॉ राजू ईश्वरन ने आॅपरेशन किए। आगरा आॅर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा आयोजित वर्कशॉप में डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ अशोक विज आदि मौजूद रहे।
Leave a comment