आगरालीक्स.. आगरा के सब स्टेशन में ट्रांसफॉरमर के फटने से दो की मौत, जेई और स्टेशन सर्विस ऑफिसर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज धमाके के साथ ट्रासफॉरमर में हुए ब्लस्ट से हडकंप मच गया, स्थानीय लोगों ने हादसे में घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के नगला पैमा में 33 केवी का सब स्टेशन हैं। रविवार को जेई किशन सिंह और स्टेशन सर्विस ऑफिसर हर प्रसाद सब स्टेशन में काम करा रहे थे, सुबह से ही सब स्टेशन में मजदूर काम कर रहे थे, दोपहर में तेज ट्रासफॉरमर में तेज धमाका हुआ, इससे चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोग पहुंच गए। हादसे में मजदूर विक्रम और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई।
जेई गंभीर घायल
हादसे में जेई किशन सिंह और स्टेशन सर्विस ऑफिसर हर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंच गई, काफी संख्या में स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए। विद्युत विभाग द्वारा ट्रासफॉरमर में हुए ब्लास्ट की जांच कराई जा रही है।
28 अप्रैल् को ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने की समीक्षा
आगरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि बिजली की शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज करा सकते हैं। शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के ऊर्जा भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुये कहा कि सरकार हर गांव, गरीब को उजाला पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार की नई योजना के तहत ईमानदार उपभोक्ता शामिल हो रहे हैं। अवैध कनेक्शन धारक/कटिया डालकर बिजली प्रयोग करने, वालों के लिए ऐसा शुभ अवसर दिया जा रहा है कि उपभोक्ता अपने कनेक्शन को वैध करायें। घरेलू कनेक्शन में कामर्शियल चलाने वाले उसे कामर्शियल में बदलवायें, लोड 5 किलोवाट के स्थान पर 25 किलोवाट प्रयोग करने वाले अवसर का लाभ उठायें और उस कनेक्शन का उचित लोड बढवायें। उन्होंने बताया कि ईमानदार उपभोक्ता सरकार के लिए टास्क फोर्स का कार्य करेगा। बिजली चोरी रोकना प्राथमिकता है इसलिए ईमानदार उपभोक्ताओं से अपील है कि बिना मौका गवाये इसका फायदा उठायें । यदि इस विशेष मौके का फायदा नहीं उठाया तो इसके बाद बिजली चोरों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करेगी, जिसमें पहले पकडे़ जाने पर पांच साल तथा दूसरी बार पकड़े जाने पर सात साल की सजा हो सकती है। जो लोग इस अभियान का लाभ नहीं उठायेंगे उन्हें सलाखों के पीछे भेजना जरूरी होगा। इसलिए सरकार सभी को मौका देना चाहती है। उन्होंने बताया कि बिजली फीडरों पर बिल जमा किया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 25 हजार मजरों का विद्युतीकरण कराना सरकार की प्राथमिकता है। जिसके तहत एक करोड़ 84 लाख परिवार हैं इसलिए विशेष अभियान चलाकर सुधरने का मौका दिया जा रहा है। भविष्य में ऑन लाइन सिस्टम विकसित किया जायेगा। बिजली की समस्या के निवारण हेतु टोल फ्री नम्बर-1912 शुरू किया गया है। जिसपर किसी प्रकार की समस्या की जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को एक और सुविधा दी जा रही है कि 02 किलोवाट का 180 रूपये तथा 01 किलोवाट पर 130 रूपये शुल्क देना होगा। हमारा कार्य उपभोक्ता देवो भव की धारणा के साथ कार्य करना है। पहले खराब ट्रांसफार्मर 72 घण्टे में बदला जाता था लेकिन अब खराब ट्रान्सफर मात्र 48 घण्टे में बदला आयेगा और विभाग के लोग स्वयं गाड़ी लेकर उसे ले जायेंगे तथा 48 घण्टे के भीतर सही ट्रान्सफार्मर स्थापित करायेंगे।
Leave a comment