Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks lockdown ends in agra on saturday#agranews
agraleaksबिजनेस

lockdown ends in agra on saturday#agranews

आगरालीक्स(11 August 2021 Agra News)…आगरा समेत यूपी के सभी जिलों में शनिवार की तालाबंदी खत्म कर दी गई है। सोमवार से शनिवार तक बाजार…।

14 अगस्त को खुलेगा बाजार

आगरा समेत यूपी के सभी जिलों में शनिवार की तालाबंदी खत्म कर दी गई है। सोमवार से शनिवार तक बाजार सुबह छह बजे से रात के दस बजे तक खुलेंगे। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस बाबत पत्र जारी किया है। यह नियम इसी शनिवार से लागू होंगे। 14 अगस्त को बाजार खुलेगा। उन्होंने बताया कि मास्क पहनना अनिवार्य है। दो गज की दूरी रखनी है। सेनेटाइजर जरूरी होगा।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया पत्र

रात का कफ्र्यू जारी रहेगा
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि रात का कफ्र्यू जारी रहेगा। यह रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। रविवार को पूर्ण बंदी रहेगी। सोमवार सुबह से छह बजे से बाजार खुल जाएंगें।

सीएम ने की टीम—9 के साथ बैठक
यूपी में कोरोना के हालात काबू में आने के बाद सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया हैं। इससे पहले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में टीम—9 की बैठक हुई। इसमें इस संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए दो दिनी साप्ताहि​क बंदी में आंशिक छूट दी जा सकती है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को विस्तृत गाइडलाइन बनाकर पेश करने के निेर्देश ​दिए।

व्यापारी बोले, सरकार का फैसला स्वागत योग्य
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी ने बताया कि यह सरकार का सही फैसला है। यह स्वागत योग्य है। हालांकि व्यापारी ये भी चाहते हैं कि धीरे—धीरे रविवार की भी बंदी हटा दी जाए। जो साप्ताहिक बंदी जहां होती थी, वही रहे।

सरकार ने हटाया लेकिन हम रहें सावधान
प्रदेश सरकार ने भले ही शनिवार की बंदी हटा दी है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। तीसरी लहर आने की आशंका है। ऐसे में हमें सतर्कता बरतनी होगी। सुरक्षा के सभी मानक पूरे करने होंगे। मास्क बहुत जरूरी है, इसे न हटाएं। जहां भी जाएं, हाथ सेनेटाइज करें या साबुन से धोएं। हमें अपनी सुरक्षा खुद रखनी होगी।

कोविड नियंत्रित, तब सरकार ने लिया फैसला
बता दें कि प्रदेश सरकार ने ये फैसला कोरोना मरीजों की कम संख्या होने के कारण लिया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 27 नए कोविड के मरीज मिले हैं। 63 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके अलावा आगरा, अलीगढ़, फीरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, अमेठी, गोंडा, पीलीभीत, अमेठी, चित्रकूट, सोनभद्र में आज कोरोना का एक भी मरीज नहीं आया। इसके बाद सरकार ने शाम होते—होते शनिवार की बंदी हटाने का निर्णय लिया।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

बिजनेस

Agra News: Metro & Metro receives Excellence Award at Meet at Agra 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मेट्रो एंड मेट्रो को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार. भारत के फुटवियर...

बिजनेस

Agra News: 17th ‘Meet at Agra’ has set up a business worth Rs 18,500 crore in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ‘मीट एट आगरा’ ने सेट किया 18500 करोड़ का बिजनेस....

error: Content is protected !!