आगरालीक्स …आगरा में 19 मई को उत्तर विधानसभा के लिए मतदान होगा, 23 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी, इसे लेकर आगरा में 45 जिलों की बैठक हो रही है।
मीडिया को डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि कमिश्नरी सभागार में बैठक सुबह दस बजे से शुरू होगी जिसमें दस मंडलों के मंडलायुक्त, डीएम, आरओ सहित अन्य अफसर शामिल होंगे। बैठक में 23 मई को होने वाली मतगणना को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। मतगणना में कोई गलती न हो, निर्वाचन आयोग विशेष ध्यान दे रहा है। समय से परिणाम आ जाएं। सुबह दस बजे से शुरू होने वाली बैठक में देश के उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन, अनिल कुमार सहित अन्य अफसर शामिल होंगे।
एक विस क्षेत्र में होंगी 14 टेबल
मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि एक विस क्षेत्र में 14 टेबल होंगी। आरओ की एक अलग से टेबल होगी। 14 टेबल में से प्रत्येक में तीन कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। 23 मई की सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट मत गिने जाएंगे। फिर सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना होगी। इस अवधि में पांच बूथों की वीवीपैट का ईवीएम के मतों से मिलान होगा।