आगरालीक्स…लोकसभा चुनाव में आगरा सहित ब्रज के ये 7 सितारों का नाम बीजेपी के स्टार प्रचारकों में हुआ शामिल. कइयों को रखा दूर
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को और दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को है. वहीं तीसरे चरण जिसमें आगरा में चुनाव होना है वह 7 मई को होगा. भाजपा ने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है. आज ही सीएम योगी ने मथुरा, मेरठ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया है. अब चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों का नाम भी फाइनल हो गए हैं, जिसमें ब्रज की 7 शख्सियतों को शामिल किया गया है.
ब्रज के ये सात सितारे होंगे बीजेपी के स्टार प्रचारक
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह
चौधरी लक्ष्मीनारायण
बेबीरानी मौर्य
सांसद हेमामालिनी
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य.
इन्हें रखा सूची से दूर
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में कई बड़े चेहरों को शामिल नहीं किय गया है. इनमें उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति का नाम शामिल है. इसके अलावा पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा भी स्थान नहीं बना सके हैं.