आगरालीक्स…आगरा के चार खिलाड़ी खेलेंगे 38वीं यूथ नेशनल बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप. यूपी की टीम का ट्रैनिंग कैम्प शुरू…ये है चारों खिलाड़ियों के नाम
आगरा के चार खिलाड़ी 9 से 15 अप्रेल के बीच पुद्दुचेरी में होने जा रही 38वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खेलने जाएंगे. इसके लिए उनका चयन उत्तर प्रदेश यूथ बॉस्केटबॉल का गाजियाबाद में होने जा रहे ट्रैनिंग कैम्प में हुआ है. 20 मार्च से यह केम्प शुरू हो गया है जो कि 6 अप्रैल तक चलेगा.
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
कैम्प में आगरा के दिव्यांश सिसौदिया बालक वर्ग में तथा बालिका वर्ग में हर्षिता गौतम, हिमांशु कुमारी और सोनी यादव का चयन हुआ है. इनके चयर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद जोशी, सुधीर नारायण, रीनेश मित्तल, सचिन दत्त जोशी, शैलेंद्र सोनी, राहुल सक्सेना, प्रतिभा रावत, दीपक कुमार, कुलदीप, मनीष वर्मा ने बधाई दी.