आगरालीक्स …..आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर रोचक मुकाबला होगा, सपा और कांग्रेस के गठबंधन से कांग्रेस को सीट मिली है। इस सीट से कांग्रेस से दो बार राजबब्बर चुनाव लड़ चुके हैं। जानें आंकड़े।
सपा और काग्रेस के गठबंधन में कांग्रेस को 17 और सपा को 67 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस को आगरा की फतेहपुर सीकरी, मथुरा सहित 17 सीटें मिली हैं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा 2009 में अस्तित्व में आई, इस सीट पर रोचक मुकाबला हुआ है। हर बार चैंकाने वाले नजीते आए हैं।
कांग्रेस को एक भी बार नहीं मिली जीत, दो बार अभिनेता राजबब्बर ने लड़ा चुनाव
फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस से दो बार अभिनेता राजब्बर ने चुनाव लड़ा, 2004 में अभिनेता राजब्बर आगरा सीट से सांसद चुने गए थे। फतेहपुर सीकरी सीट के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस से 2009 और उसके बाद 2019 में राजबब्बर ने चुनाव लड़ा लेकिन दोनों बार ही हार गए।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट
2019
राजकुमार चाहर भाजपा 6.67 लाख वोट प्राप्त कर जीते
राजब्बबर कांग्रेस 1.72 लाख वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे
श्रीभगवान शर्मा बसपा 1.68 लाख वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे
2014
चैधरी बाबूलाल भाजपा 4.26 वोट प्राप्त कर जीते
सीमा उपाध्याय 2.53 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं
रानी पक्षालिका सिंह 2.13 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं
अमर सिंह राष्ट्रीय लोकदल 24 हजार वोट प्राप्त कर चैथे स्थान पर रहे
2009
सीमा उपाध्याय बसपा 2.09 लाख वोट प्राप्त कर जीती
राजबब्बर कांग्रेस 1.99 लाख वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे
राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भाजपा 1.54 लाख वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे
रघुराज सिंह शाक्य सपा 1.09 लाख वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे