आगरालीक्स…. आगरा में सड़क पर गाड़ी खड़ी कर, पार्क और खुले स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान, 34 युवक पकड़े।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाया, संजय प्लेस में खुले में और गाड़ियों में शराब पी रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।
इसके साथ ही राजा की मंडी सहित हरीपर्वत क्षे़त्र से पुलिस ने 34 युवकों को खुले में शराब पीने पर पकड़ लिया। इन्हें हरीपर्वत थाना लेकर पहुंचे, युवकों के खिलाफ खुले स्थान पर शराब पीने के आरोप में कार्रवाई की है।
थाना हरीपर्वत पुलिस ने खुले स्थान पर शराब पी रहे शराबियों के खिलाफ की कार्रवाई।