Monday , 20 April 2026
Home आगरा Lots of offers in the automobile sector from Navratri, fast booking of vehicles in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिजनेस

Lots of offers in the automobile sector from Navratri, fast booking of vehicles in Agra…#agranews

181

आगरालीक्स…(8 October 2021 Agra News) आगरा में नवरात्र की शुरुआत से ही बूम पकड़ने को तैयार ऑटोमोबाइल सेक्टर..आफर्स की भरमार. रोजाना बुक हो रही गाड़ियां. दिवाली से पहले कारोबार में तेजी आने की उम्मीद…

तेजी पकड़ने लगा आटो मोबाइल सेक्टर
नवरात्र की शुरुआत से ही आटो मोबाइल सेक्टर तेजी पकड़ने लगा है. नवरात्र और दीपावली के नजदीक आते ही ग्राहक वाहनों की खरीद में रुचि लेने लगे हैं. दिवाली से पहले कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है. आटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि इस कोरोना संक्रमण के कारण सेक्टर में लगे विराम को इस दिवाली पर बूम मिलने की उम्मीद है. कारोबारियों का कहना है कि पिछले एक माह में करीब 20 से 25 प्रतिशत की ग्रोथ ऑटो बाजार में आई है. लोग नवरात्र और दीपावली के लिए वाहनों की बुकिंग भी करने लगे हैं. बाजार में कार, स्कूटर, बाइक, ट्रैक्टर और तिपहिया वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है.

ऑटोमोबाइल में मिलेंगी नए मॉडल, आकर्षक छूट और उपहार
हर साल की तरह त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को रिझाने के लिए ऑटोमोबाइल पूरी तरह से तैयार है. दोपहिया और चारपहिया कंपनियां दोनों ही उपभोक्ताओं पर ऑफरों की बौछार करने के साथ ही आकर्षक छूट रखी है. आगरा में रेनॉल्ट, मारुति सुजुकी, होंडा, फोर्ड, हुंडई मोटर्स, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां ऑफर के साथ नए मॉडल लेकर आई हैं.

नवरात्र में रेनॉल्ट का ‘रेनो महाबचत आफर’
अपने लिए सपनों की कार खरीदना हर कोई चाहता है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए सपनों की कार खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आगरा के रेनॉल्ट शोरूम, सिकंदरा पर जाएं. यहां इस समय आफर्स की भरमार हैं. अपने नये और पुराने कस्टमर्स के लिए यहां विशेष आफर भी दिए जा रहे हैं. रेनॉल्ट द्वारा नवरात्र पर ‘रेनो महाबचत आफर’ दिया जा रहा है. आप अपने सपनों की रेनो कार (Kiger, Kwid, Triber, Duster) घर ले जाएं. रेनॉल्ट फाइनेंस द्वारा रेनो कार फाइनेंस की जा रही हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!