आगरालीक्स.. आगरा में तेज आवाज से लोग सहम गए हैं, दोपहर दो बजे तेज आवाज हुई, भूकंप और बादल फटने की आशंका से लोग सहम गए, फोन पर जानकारी लेते रहे।
आगरा में दोपहर दो बजे तेज आवाज हुई, देहात से शुरू हुआ तेज आवाज का सिलसिला शहर तक पहुंच गया, दयालबाग क्षेत्र में तेज आवाज सुनी गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और जानकारी लेने लगे।
ना भूकंप ना बादल फटे
आवाज इतनी तेज थी कि लोगों का लगा कि भूकंप आ गया है, वे घरों से बाहर निकल आए, अभी हाल ही में दिल्ली एनीआर में आए भूकंप के चलते लोगों को आगरा में भूकंप आने का डर बना रहा। ये आवाज पूरे शहर में नहीं सुनी गई, इससे आशंका व्यक्त की गई कि बादल टकराने हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह बादल टकराने और भूकंप आने की आशंका नहीं है। फाइटर प्लेन के उडान भरने की बातें कही जा रही हैं, इससे तेज आवाज हो सकती है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।