Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Fire breaks out at Santosh Rubber Industry in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Fire breaks out at Santosh Rubber Industry in Agra

252

आगरालीक्स ..आगरा में फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, जूते के सोल और रबर बनाने की फैक्ट्री में आग बेकाबू पर पांच दमकल की गाडियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
आगरा के कमला नगर निवासी सोमनाथ माटा और कपिल माटा की नुनिहाई, यमुना पार में संतोष रबर इंडस्‍ट्री है। इसमें जूते की रबर और सोल बनते हैं। शनिवार सुबह 11 बजे फैक्ट्री में मजदूर पहुंचे, उन्होंने लाइट का स्विच आन किया, इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। मजदूरों ने फैक्‍ट्री में रखे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें बेकाबू होती चली गईंं । दमकल की पांच गाडियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

25 सितंबर को लगी आग
आगरा के शाहदरा में कमला नगर निवासी पवन कुमार अग्रवाल बडा प्लास्टिक गोदाम हैं, इसमें कुर्सी सहित प्लास्टिक के अन्य सामान बनते हैं। प्लास्टिक गोदाम में 25 सितंबर 2019 को सुबह दो दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे, सुबह चार बजे गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, कुछ ही देर में प्लास्टिक ने आग पकड ली और आग की लपटें विकराल हो गईं।
कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
आग की लपटें तेज होती गईं।कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई, कुछ ही देर में पूरे गोदाम को आग ने चपेट में ले लिया, आग की लपटें तेज होती गईं। आसमान में धुआं दिखाई देने लगा, इससे अफरा तफरी मच गई।
आगरा और मथुरा की दमकल आग बुझाने में जुटी
आग की लपटें विकराल होने पर दमकल पहुंच गई, एक दर्जन दमकल आग पर काबू नहीं पा सकीं, इसके बाद मथुरा से दमकल की गाडियां बुलाई गईं हैं। 20 से अधिक दमकल की गाडियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!