आगरालीक्स.. आगरा में एक्टिवा सवार महिला टीचर का पर्स लूट कर भाग रहे लुटेरे ने एमजी रोड पर ट्रैफिक की रेड लाइट होने पर बाइक रोकी, लुटेरों को पकड लिया, लुटेरे कई दिनों से लूट की घटना कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में जुटी है।
आगरा के मधु नगर निवासी नीतू चौधरी एक स्कूल में टीचर हैं, वे शनिवार शाम को एमजी रोड से अपने घर जा रहीं थी। पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे उनका पर्स लूट कर भाग गए, उन्होंने शोर मचाया। प्रतापपुरा पर ट्रैफिक की रेड लाइट हो गई, लुटेरों ने बाइक रोक ली। पीछे से टीचर नीतू चौधरी अपनी एक्टिवा से आ गईं, वे चौराहे पर खडे पुलिस कर्मियों को लूट की घटना की जानकारी दे रहीं थी। लुटेरे टीचर को देख बाइक छोडकर भागने लगे, पुलिस कर्मियों ने लुटेरों को दबोच लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।