आगरालीक्स…सोशल मीडिया का लव, सपनों की शहजादी निकली दो बच्चों की मां. उम्र में भी 10 साल बढ़ी….
सोशल मीडिया का जमाना है. स्टेटस और रील्स के जरिए ही लोगों में प्यार हो जाता है. लेकिन एक युवक को सोशल मीडिया पर हुए लव में ऐसा शॉक्ड मिला कि वो अब पछता रहा है. जिस युवती को वह अपने सपनों की रानी समझ चुका था, शादी करने के बाद पता चला कि वह 2 बच्चों की मां है और उससे 10 साल उम्र में भी बढ़ी है. युवक की मां ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
टूंडला कोतवाली के मधुवन सिटी में 28 साल का एक युवक लव कुमार रहता है. उसकी मां धर्मवती ने बताया कि उनके बेटे की साोशल मीडिया पर पूजा चौहान निवासी सुजानपुर हमरीपुर हिमाचल प्रदेश से दोस्ती हो गई. लव को पूजा से प्रेम हो गया. लव ने पूजा को बताया कि वह अनमैरिड है. इस पर पूजा ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का दबाव बनाया. और 10 अप्रैल 2024 को मंदिर में विवाह कर लिया.
दो बच्चों की मां निकली पूजा
जानकारी करने पर पता चला कि पूजा की शादी हो चुकी है और उसके पति का नाम सुनील कुमार है. यही नहीं महिला के दो बच्चे हैं और वह 38 साल की है. थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है.