आगरालीक्स… आगरा में रात को एक प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूद गए, दोनों की मौत हो गई, शव के चिथडे बिखर गए। इन दोनों ने ताजमहल का दीदार किया था, इसके बाद सुसाइड किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा में बुधवार रात को शाहदरा पर एक युवक और युवती रेलवे ट्रैक के पास खडे हुए थे। कुछ देर बाद ही सामने से ट्रेन आती दिखाई दी, ट्रेन के नजदीक आते ही प्रेमी युगल हाथ पकडकर उसके आगे कूद गए। इससे दोनों की मौत हो गई। प्रेमी युगल को ट्रेन के आगे कूदते देख स्थानीय लोगों के होश उड गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने दोनों के पास मिले सामान की पडताल की गई।
ताजमहल के साथ फोटो खिचाए, इसके बाद सुसाइड
प्रेमी युगल के पास मिले सामान से उसकी पहचान महाराष्ट्र निवासी सिंगला और सोनम के रूप में हुई है। इनके पास से फोटो मिले हैं, इन दोनों ने ताजमहल के साथ फोटो कराए। वहीं, रात को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सोनम के पर्स से ताजमहल पर खिंचवाया गया फोटो मिला है। यह फोटो ताजमहल में बुधवार को खिचाए जाने की संभावना है, इसके बाद रात को ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर ली। आगरा में प्रेमी युगल कब आए थे और कहां ठहरे थे पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही प्रेमी युगल के परिजनों का पता लगाया जा रहा है, जिससे उन्हें जानकारी दी जा सके।
धड हुआ अलग, बिखरे चिथडे
हादसे इतना दर्दनाक था, प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदे, इसे देख स्थानीय लोग के होश उड गए। युवक का सिर अलग हो गया और रेलवे ट्रैक के पास पडा हुआ था। युवती के शव के चिथडे उड गए, शवों को देख लोग पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस के आने के बाद प्रेमी युगल के कपडों को चेक किया गया, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके।
Leave a comment