Sunday , 31 May 2026
Home agraleaks LPG prices increased twice in 15 days#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़बिजनेसयूपी न्यूजसिटी लाइव

LPG prices increased twice in 15 days#agranews

183

आगरालीक्स(01st September 2021 Agra News)… आगरा में रसोई गैस के दाम बढ़े. पिछले 15 दिन में दो बार इजाफा. घरेलू और कॉमर्शियल के लिए चुकानी होंगी ये कीमतें.

25 रुपये बढ़ाए गए घरेलू गैस सिलेंडर पर
सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर दी है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। 15 दिन में रसोई गैस की कीमतें दो बार बढ़ा दी गई हैं। इस बार 25 रुपये बढ़ाए गए हैं। इंडेन वितरक संघ आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि इस हिसाब से आगरा में घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो की कीमत 897.50 हो गई है। व्यावसायिक सिलेंडर 19 किलो के लिए उपभोक्ता को अब 1738 रुपये चुकाने होंगे। इसमें 70.50 रुपये की बढोत्तरी की गई है।

15 दिन में दो बार बढ़े दाम
इससे पहले 17 अगस्त को 14.2 किलो के सिलेंडर की रीफिल के दामों में 25 रुपये की वृद्धि कर दी गई थी। तब 872.50 रुपये का सिलेंडर था।

पहली तारीख को महंगा हुआ था व्यवसायिक सिलेंडर
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम पहली अगस्त को 1667.50 रुपये कर दिए गए थे। जबकि जुलाई 2021 में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की रीफिल 1595 रुपये थी। यदि जुलाई 2020 से वृद्धि जोड़ी जाए तो उपभोक्ताओं को 492.50 रुपये प्रति रीफिल अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि अगर मई 2020 की बात करें तो इसकी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 579.50 रुपये थी। और कॉमर्शियल की कीमत 1062 रुपये थी।

बढ़ जाएगी काला बाजारी
दाम बढ़ने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी बढ़ सकती है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर के लिए एक किलो गैस की कीमत 63.20 रुपये होगी, जबकि कॉ​मर्शियल के लिए 91 रुपये प्रति किलो होगी। ऐसे में कालाबाजारी करने वाले घरेलू गैस सिलेंडर से कॉमर्शियल सिलेंडर को रीफिल कर मुनाफा कमाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP ATS arrests 18-year-old youth from Kasganj with links to terrorist organizations!

यूपीलीक्स…यूपी एटीएस ने कासगंज से पकड़ा 18 साल का युवक. आतंकी संगठन...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Shrimathuradhish Ji Maharaj decorated in the moon tableau on Sharad Purnima festival in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भक्तिभाव से मना शरद पूर्णिमा उत्सव, चांद की झांकी में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Accident on Agra-Lucknow Expressway: One dead, four injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिर नींद की झपकी आने से एक्सीडेंट. सुबह...

यूपी न्यूज

UP News: IPS Rajeev Krishna appointed as full-time DGP of UP…#agranews

आगरालीक्स..यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बने आईपीएस राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी और...

error: Content is protected !!