Sunday , 31 May 2026
Home मथुरा Mathura Live News: A wave of devotion surged in Vrindavan and Govardhan on the Purnima of Purushottam month…#mathura
मथुरा

Mathura Live News: A wave of devotion surged in Vrindavan and Govardhan on the Purnima of Purushottam month…#mathura

17

मथुरालीक्स…पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर वृंदावन, गोवर्धन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब. 5 लाख लोगों से वृंदावन की गलियां हुई जाम तो गोवर्धन में 24 घंटे में 10 लाख श्रद्धालुओं ने दी परिक्रमा

पुरुषोत्तम मास में इस समय ब्रज में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा हुआ है. एक ओर ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा के लिए हजारों लोग पैदल चल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वृंदावन, गोवर्धन, मथुरा, बरसानों में लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आज पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर तो मानों श्रद्धा का सैलाब ही उमड़ पड़ा हो. वृंदावन की गलियां पूरी तरह से जाम थी तो वहीं मथुरा, बरसाना में भी अपार भीड़ थी. इधर गिरिराज की परिक्रमा देने के लिए आसपास के जिलों व राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं.

बांकेबिहारी के दर्शन को सुबह से लगी भीड़
वृंदावन के श्री ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए रविवार को देश के कोने—कोने से श्रद्धालु पहुंचे हैं. सुबह से ही वृंदावन की कुंज गलियां श्रद्धालुओं से जाम रहीं. रात से ही श्रद्धालु यहां पहुंच चुके थे. एक अनुमान के अनुसार पांच लाख लोग आज रविवार को वृंदावन पहुंचे. उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के अलावा, प्रेम मंदिर और वृंदावन के अन्य मंदिरों में दर्शन किए.

गिरिराज की परिक्रमा को रास्ता जाम
गिरिराज के परिक्रमा मार्ग पर इस समय आस्था की गूंज ही सुनाई दे रही है. दानघाटी से लेकर गोवर्धन मंदिर तक केवल श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं. परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से श्रद्धालुओं से पटा हुआ है. 24 घंटे में करीब 10 लाख श्रद्धालु गोवर्धन महाराज की परिक्रमा दे चुके हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Tragically, 18-year-old Gunjan died after a wall collapsed during a storm…#mathuranews

मथुरालीक्स…दुखद, होनी वाली दुल्हन की मौत. आंधी में दीवार गिरने से 18...

मथुरा

Mathura Live News: A devotee performing the circumambulation of Govardhan died…#mathura

मथुरालीक्स…गोवर्धन की परिक्रमा लगा रहे दिल्ली श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से...

मथुरा

Mathura Live News: A massive fire broke out in a Poshak warehouse in Chhipi Gali of Vrindavan#mathura

मथुरालीक्स…वृंदावन की छीपी गली में पोशाक गोदाम में लगी भीषण आग. आसमान...

मथुरा

Agra Live News: After two weeks, Saint Premananda Maharaj came out of the ashram and gave darshan to the devotees…#agranews

मथुरालीक्स…दो सप्ताह बाद संत प्रेमानंद महाराज ने आश्रम से बाहर निकल भक्तों...

error: Content is protected !!