
होली की मस्ती में मस्त होकर आगरा के एक काॅलेज में महिला प्रिंसिपल लुंगी डांस कर रही थी। उनका साथ दे रहे थे थाना जगदीश पूरा क्षेत्र के काॅलेज संचालक और पुलिस कर्मी, नशें में टुन्न होकर मस्ती का हुडदंग चल रहा था, इसी दौरान दूध लेकर दूधिया पहुंच गया। यहां कुछ विवाद हुआ और काॅलेज के गेट के अंदर चल रहा लुंगीडांस सार्वजनिक हो गया। इस पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। काॅलेज संचालक को लुंगी में पकडकर पुलिस थाने ले आई, साथ ही महिला प्राचार्य को भी हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
Leave a comment