Tuesday , 21 April 2026
Home अध्यात्म Mahashivratri rituals begin at Agra’s Kailash Mahadev Temple, special aarti & abhishek will be held from the night of February 17# agra news
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Mahashivratri rituals begin at Agra’s Kailash Mahadev Temple, special aarti & abhishek will be held from the night of February 17# agra news

152

आगरालीक्स… आगरा के कैलाश महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। मंदिर में 17 फरवरी रात्रि से महादेव के विशेष अनुष्ठान, आरती, श्रंगार होंगे।

महामृत्युंज्य मंत्र का अनुष्ठान जारी

कैलाश महादेव मंदिर के महंत गौरव गोस्वामी

कैलाश महादेव मंदिर के महंत गौरव गोस्वामी ने आगरालीक्स को बताया कि महाशिवरात्रि के लिए मंदिर में एक फरवरी से अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। महामृत्युंज्य मंत्र और गायत्री मंत्र का अनुष्ठान किया जा रहा है।

रात 12 बजे से शुरू होगा रुद्राभिषेक

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर 17 फरवरी की रात 12 बजे से रुद्राभिषेक अनुष्ठान होगा, जो सुबह चार बजे तक चलेगा। इसके बाद मंगला आरती होगी और पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

चार सौ से ज्यादा चढ़ाई जाएंगी कांवर

महाशिवरात्रि पर सुबह से ही कांवर चढ़ाना शुरू हो जाएगा और करीब तीन से चार सौ कांवर चढ़ाई जाएंगी। सुबह छह बजे भगवान को भोग लगाया जाएगा और इस दौरान महादेव के दर्शन होते रहेंगे।

महाआरती, चारों पहर कीआरती और अभिषेक

महाशिवरात्रि पर शाम छह बजे महादेव का अभिषेक और श्रृंगार होगा। रात्रि आठ बजे महाआरती  की जाएगी। रात्रि में चारों पहर की आरती होगी, जिसमें विशेष आयोजन होंगे।

यह होंगे अभिषेक

10 बजे रात महादेव का भांग का अभिषेक

12 बजे महादेव का गन्ने के रस से अभिषेक

02 बजे रात  गाय के दूध से अभिषेक होगा

04 बजे सुबह गंगाजल  से महादेव का अभिषेक

खप्पर भरा जाएगा और होगा भंडारा

19 फरवरी की सुबह आरती होगी। इसके बाद खप्पर भरा जाएगा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!