आगरालीक्स… आगरा में जी-20 के अतिथियों के दिन की शुरुआत योग से हुई। इसके बाद आर्ट, कल्चर एंड बैटर वर्ल्ड पर विचार व्यक्त किए गए।

आयुष मंत्रालय के प्रशिक्षकों संग किया योग
जी-20 देशों के अतिथियों के दिन का शुभारंभ योग से शुरू हुआ, जिसमें केंद्रीय आयुष मंत्रालय के प्रशिक्षकों द्वारा मेहमानों के साथ योग किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने योग का महत्व बताया
आयुष मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री डा. मंजूपारा महेंद्र भाई ने विशेष अभिभाषण में योग के महत्व को बताया। जी-20 इंपावर की चेयरपर्सन डा.संगीता रेड्डी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
प्रथम सत्र में कल्चर एंड बैटर वर्ल्ड पर रखे अतिथियों ने विचार
जी-20 के अतिथियों के प्रथम सत्र के विषय कल्चर एंड बैटर वर्ल्ड का आयोजन किया गया, जिसका सफल संचालन अवनी फाउंडेशन की चेयरपर्सन अवंतिका डालमिया द्वारा किया गया। इस सत्र में डॉ. संध्या परेचा, रेनू मोदी, रसिका रेड्डी, शरॉन लोवेन, पुनीत कौशिक ने अपने विचार व्यक्त किए।