मैनपुरीलीक्स…… दूल्हा दुल्हन सहित छह लोगों की हत्या में बड़ा अपडेट, नींद की गोली खिलाकर भाई ने की हत्या,
इसके बाद खुद को भी मार ली गोली।
आगरा रीजन के मैनपुरी में किशनी क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी सुभाष अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर चलाता था, छोटा भाई सोनू और भुल्लन गांव में ही रह रहा था। सोनू की इटावा से शादी तय हुई थी। शिववीर नोएडा से पत्नी डौली के साथ गांव आ गया था।

सुबह लौटी थी बारात, नींद की गोली खिलाकर सुला दिए सभी
सोनू की बारात गुरुवार को इटावा गई थी, शुक्रवार सुबह बारात लौटी। दिन भर कार्यक्रम हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिववीर ने दूध में सभी लोगों को नींद की गोली मिलाकर दे दी। इसके बाद छोटा भाई सोनू और उसकी पत्नी सोनी प्रथम तल पर बने कमरे में सोने के लिए चले गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रात में शिववीर धारदार हथियार लेकर प्रथम तल पर गया, कमरे में सो रहे नवदंपति सोनू और उसकी पत्नी सोनी की गड़ासा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह भूतल पर आ गया

।
छोटे भाई सहित तीन की हत्या की, पिता और पत्नी को किया घायल
इसके बाद शिववीर ने भूतल पर सो रहे छोटे भाई भुल्लन, बहनोई सुभाष और उसके दोस्त दीपक की गड़ासा से काट कर हत्या कर दी। पिता सुभाष और पत्नी डौली पर भी गड़ासा से हमला किया, इससे वे घायल हो गए। लोगों ने शिववीर को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया।
खुद को गोली से उड़ाया
शिववीर लोगों से बचकर भागा, वह घर के पीछे पहुंच गया। उसने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर ली। छह लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।