आगरालीक्स….. आगरा में खुले प्रदेश के पहले स्क्रैप सेंटर में आज पुरानी बीएमडब्ल्यू को काटा जाएगा। चार घंटे में बन जाएगी लोहे का बंडल, मालिक को 22 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से भुगतान होगा। जानें प्रक्रिया।

आगरा के नुनिहाई शाहदरा में प्रदेश का पहला स्क्रैप सेंटर वी वैंचर्स खुला है। इसमें 15 साल पुराने कंडम हो चुके वाहनों को काटा जाएगा। यहां अभी तक 24 वाहन कटने के लिए पहुंचे हैं। सेंटर में हरियाणा से बीएमडब्ल्यू कार भी कटने के लिए आई है, इसे शनिवार को काटा जाएगा।
वाहन के मालिक को वजन के हिसाब से भुगतान
जिन वाहनों को स्क्रैप सेंटर में काटा जाएगा उसके मालिक को वाहन के कुल वजन के 65 प्रतिशत का भुगतान 22 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से किया जाएगा। बीएमडब्ल्यू से लेकर छोटी कार के रेट भी यही हैं, इसमें कोई अंतर नहीं है। इस स्क्रैप को बाद में वी वैंचर्स द्वारा बेचा जाएगा, जिससे कमाई होगी।
वाहन कटवाने पर टैक्स और वाहन में छूट
सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी जारी की है, इसके अनुसार, पुराने वाहन कटवाने पर नया वाहन खरीदने पर छूट का प्रावधान है, इसके साथ ही टैक्स में भी छूट मिलेगी। जिले में एक लाख से अधिक पुराने वाहन हैं इन्हें काटा जाना है।
वेलिंग मशीन से खत्म होंगे वाहन, इस तरह काटे जाएंगे वाहन
पुरानी कार सहित वाहन को नौ स्टेप में काटा जाएगा।
स्टेप 1 रेडियो एक्टिव स्कैनर से चेक किया जाएगा कि कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं है
स्टेप 2 टायर और सीएनजी लगी है तो उसे कार से हटा दिया जाएगा
स्टेप 3 वाहन में लगी हर प्रकार की बैटरी को हटाया जाएगा
स्टेप 4 इसमें हर प्रकार के आयल से जुड़ी सामग्री को हटाया जाएगा
स्टेप 5 सीट, डेश बोर्ड सहित अन्य हिस्सों को हटाया जाएगा
स्टेप 6 सभी प्रकार की वायरिंग को हटाया जाएगा
स्टेप 7 इंजन को अलग किया जाएगा
स्टेप 8 शीशे, चैसेसे नंबर को हटाया जाएगा।
स्टेप नौ वाहन के बचे हुए हिस्से को वेलिंग मशीन में डाल दिया जाएगा, मशीन में स्क्रैप होने के बाद कार का स्क्रैप पैक होकर बाहर आ जाएगा।
ये है प्रक्रिया
15 साल पुराने वालों को चलन से बाहर कर दिया गया है। इन वाहनों को स्क्रैप में बदला जागा, इसके लिए आगरा में सेंटर खुला है। पुराने वाहन को स्क्रैप कराने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। आनलाइन वाहन के पेपर की जांच की जाएगी, इसके बाद स्क्रैपिंग की जाएगी।
एक साल में 66 हजार वाहनों को किया जाएगा स्क्रैप
आगरा में खुले सेंटर में एक साल में 66 हजार वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा। स्क्रैपिंग सेंटर के शुभारंभ पर उप परिवहन आयुक्त मयंक ज्योति, डीसीपी ट्रैफिक अरुण चंद्र,मैनेजिंग डायरेक्टर तन्वी जैन आदि मौजूद रहे।