आगरालीक्स…जोधपुर के बाद जयपुर में बड़ा एक्सीडेंट. डंपर ने कार को टक्कर मारने के बाद 50 लोगों को रौंदा, 13 की मौत
बीते कुछ समय में राजस्थान में बड़े हादसे घटित हुए हैं. रविवार को जोधपुर में भीषण एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत के बाद सोमवार दोपहर को जयपुर में भी बड़ा हादसा हुआ है. हरमाडा में ब्रेक फेल होने पर डंपर ने 300 मीटर तक अपने सामने आए हर वाहन व लोगों को रौंदा. कार को टक्कर मारने के बाद डंपर ने कई वाहनों को चपेट में लिया और करीब 50 लोगों को रौंदा. हादसे में 13 लोगोें की मौत की सूचना है जबकि 15 से अधिक घायल हैं.
हादसा जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर को हुआ. लोहामंडी रोड नंबर 14 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने 300 मीअर तक बेकाबू होकर 10 गाड़ियों को रौंदा जिसमें 13 की मौत हुई है जबकि 15 से अधिक घायल हैं. इनमें 8 की हालत गंभीर बताई गई है.