नईदिल्लीलीक्स…मकर संक्रांति का स्नान गंगा घाटों पर शुरू। हर की पैड़ी, प्रयागराज में माघ मेले में भी गंगा में डुबकियां। गृहमंत्री अमित शाह ने उड़ाई पतंग।
हरिद्वार की हर की पैड़ी पर उमडे श्रद्धालु

मकर संक्रांति का पर्व 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। गंगा-यमुना समेत नदियों में कई स्थानों पर लोगों ने स्नान किया। हरिद्वार की हर की पैड़ी पर त़ड़के से ही श्रद्धालुओं का जमघट लग गया था, लोगों ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया।
प्रयागराज में माघ मेले में मकरसंक्राति का स्नान
प्रयागराज में भी आधी रात के बाद से ही लोगों ने माघ मेले में भाग लेकर गंगा स्नान किया। माघ मेले का यह दूसरा बड़ा स्नान था।
अमित शाह ने मंदिर में किए दर्शन, पतंग उड़ाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं। मकर संक्रांति पर आज उन्होंने अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। गजराज का पूजन किया इसके बाद उत्तरायण पतंग महोत्सव में भी शामिल हुए और छत पर पतंग भी जोरदारी से उड़ाई।