आगरालीक्स... आगरा में एमबीए की छात्रा का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने वाला कारोबारी का बेटा अरेस्ट.
आगरा के सदर क्षेत्र की छात्रा कोचिंग जाती थी, वहां एक छात्र उससे एक तरफा प्यार करने लगा। छात्रा से दोस्ती के लिए कहा लेकिन उसने इन्कार कर दिया। छात्रा एमबीए कर चुकी है, पिछले दिनों छात्रा के पिता को वाटस एप के माध्यम से धमकी दी, पांच लाख रुपये मांगे, पांच लाख रुपये न देने पर धमकी देने वाले युवक ने कहा कि उनकी बेटी के फोटो फेसबुक से लेकर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देगा।
पुलिस ने किया अरेस्ट
मीडिया से सदर के इंस्पेक्टर अजय कौशल का कहना है कि शिकायत पर साइबर सेल से जांच कराई गई। छात्रा के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने वाले मुबारकपुर, इरादतनगर निवासी तनुज अग्रवाल को अरेस्ट कर लिया, उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। उसका मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। तनुज के पिता की परचून की दुकान है, वह भी दुकान पर बैठता है।
छात्रा का पीछा भी किया
पुछताछ में सामने आया है कि तनुज अग्रवाल छात्रा से एक तरफा प्यार करता था, छात्रा के मना करने के बाद भी वह नहीं माना। कई बार छात्रा से दोस्ती करने के लिए कहा लेकिन छात्रा ने इन्कार कर दिया । इसके बाद वह छात्रा के पीछे पड गया, उसका पीछा करने लगा।
अपने परिजनों को जरूर बताएं, पुलिस से करें शिकायत
इस तरह के मामलों में छात्राओं को अपने परिजनों को जरूर जानकारी देनी चाहिए, जिससे वे पुलिस में शिकायत कर सकें। इस तरह की घटनाओं को छिपाएं न, पुलिस में शिकायत करने पर कार्रवाई हो सकेगी।