आगरालीक्स..( Agra News 7th July)आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 12 जुलाई से शुरू हो रही है, आपरेशन भी होंगे लगेंगे, पढे क्या रहेगी प्रक्रिया।
आगरा में कोरोना के मामले बढने पर 14 अप्रैल से ओपीडी बंद कर दी गई है, इससे हर रोज 2500 से 3000 मरीज परेशान हो रहे हैं। मरीजों की समस्या को देखते हुए एसएन की ओपीडी दोबारा शुरू की जा रही है। ओपीडी में कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा।
नौ से 11 बजे तक बनेंगे पर्चे, नौ से 12 बजे तक परामर्श
एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी 12 जुलाई से शुरू हो जाएगी, ओपीडी में नौ से 11 बजे तक पर्चे बनेंगे और नौ से 12 बजे तक मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। मरीजों की संख्या अभी कम रखी जाएगी, इसे बाद में बढाया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो।