आगरालीक्स.. आगरा में युवक ने अपनी पत्नी की अवैध संबंध के शक में मच्छर मारने वाला लिक्विड पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी, पुलिस ने युवक अरेस्ट कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के एत्माउददौला क्षेत्र में बुधवार सुबह खाली प्लाट में युवती का शव मिला, पुलिस ने युवती के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।
दूसरे युवक से फोन पर बात करने पर की हत्या
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी, उसके साथ अवैध संबंध थे, मना करने के बाद भी नहीं मानी। मंगलवार रात को युवक ने अपनी पत्नी को मच्छर मारने वाले रिप्लेंट को पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।