आगरालीक्स… आगरा में शिल्पग्राम के बाहर एटीम के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, एटीएम के अंदर खून से लथपथ युवक का शव मिलने से मची खलबली, युवक शिल्पग्राम से ताजमहल तक पर्यटकों को ले जाने के लिए गोल्फ कार्ट चलाता था। रंजिश में हत्या की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।

आगरा में शिल्पग्राम से ताजमहल की टिकट और गाडियों की पार्किंग होती है, इसके बाहर दो एटीएम हैं। गुरुवार सुबह बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम में खून से लथपथ शव को देखकर सनसनी फेल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एटीएम से बाहर निकाला, एटीएम के अंदर मर्डर की जांच के लिए टीमें बुलाईं गई हैं।
धांधुपुरा का रहने वाला है युवक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एटीएम के अंदर मिला खून से लथपथ शव धांधुपुरा निवासी रवि का है। धांधूपुरा निवासी रवि (28) पुत्र रामरतन। रवि शिल्पग्राम से ताजमहल के मुख्य द्वार तक चलने वाली गोल्फ कार्ट का ड्राइवर था मृतक। उसका तीन दिन पहले अपने गांव में लोगों से विवाद हो गया था। बुधवार मध्य रात्रि शिल्पग्राम के पास रवि को घेरकर हमला कर दिया, वह जान बचाने के लिए एटीएम के अंदर भागा, एटीएम के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के लिए चुनौती बना एटीएम में मिला शव
ताजमहल देखने के लिए हजारों की संख्या मे देसी विदेशी पर्यटक आते हैं, शिल्पग्राम से वे ताजमहल तक गोल्फ कार्टऔर पैदल जाते हैं। शिल्पग्राम पर पुलिस फोर्स तैनात रहता है,इसके बाद भी एटीएम के अंदर हत्या पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। शिल्पग्राम से ताजमहल तक देर रात तक लोगों की आबाजाही बनी रहती है। ऐसे में एटीएम के हत्या ने होश उडा दिए हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जा सके।