आगरालीक्स… आगरा में नौवीं कक्षा की छात्रा को प्रधान पति अपने घर ले आया, यहां उसके साथ रेप करने लगा, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधानपति को अरेस्ट कर लिया। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर प्रधान पति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
की प्रधान मधु का पति 55 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा बरहन विद्युत सब स्टेशन में नौकरी करता है। बुधवार को वीरेंद्र बरहन से नौंवी की छात्रा को अपने साथ एत्माद्दौला क्षेत्र के सुदामापुरी स्थित अपने घर में लाया था। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने पीड़िता की मां को बरहन से थाने बुलाया। इसके बाद किशोरी की तहरीर पर उसके खिलाफ अगवा करने और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
गिडगिडाने लगा प्रधानपति
थाने पहुंचने के बाद आरोपित खुद को छोड़ने के लिए पुलिस के आगे हाथ जोड़ रहा था। वीरेंद्र की पहली पत्नी की छह वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। चार साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। उसके द्वारा की गई घिनौनी हरकत की पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला कमलेश सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
फाइल फोटो