आगरालीक्स… आगरा में एक हाई प्रोफाइल फैमिली में पति ने अपनी पत्नी के साथ इंटीमेट सीन का वीडियो बना लिया, पत्नी को जब इस बारे में पता चला तो वह उखड गई, मामला थाने पहुंच गए। युवती के परिजन भी आ गए, उन्होंने दोनों के बीच समझौता कराया।
शनिवार को थाना हरीपर्वत एक कपल पहुंचा, थाने में युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए, युवती का कहना था कि उसके पति ने इंटीमेट सीन का अश्लील वीडियो बना लिया। पति का मोबाइल चेक करने पर युवती ने वीडियो देख लिया, वीडियो में उन दोनों के अश्लील वीडियो हैं, युवती का कहना था कि पति के मोबाइल से वीडियो लीक हो सकता है, यह हुआ तो वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। इस पर उसके पति ने मोबाइल से वीडियो डीलीट कर दिया, इसके बाद भी युवती को आशंका थी कि उसका पति वीडियो लीक कर सकता है।
थाने में हंगामा
युवती के आरोप के मोबाइल से वीडियो डीलिट कर दिया, इस पर युवती का कहना था कि वीडियो जीमेल में सेव है, उसका आरोप था कि इस तरह के वीडियो को बनाने की क्या जरूरत थी, यह वीडियो बनाया है तो किसी और जगह भी सेव कर रखा हो, वहां से वह वीडियो लीक कर दे।
युवक ने युवती से की है लव मैरिज
युवती न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली है और युवक एटा का है, दोनों अलग अलग जाति से हैं, एक साल पहले दोनों के बीच में प्रेम संबंध हुए थे, इसके बाद परिवारीजनों के विरोध के बाद शादी कर ली।
थाने में हुआ समझौता
पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले युवती के परिजनों से दोनों से बात करने के लिए कहा, इस पर दोनों में समझौता हो गया।