Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म Manglik Dosh or Yog: Find out from Astrologer Anshu Pareek in the first part of this article.
अध्यात्म

Manglik Dosh or Yog: Find out from Astrologer Anshu Pareek in the first part of this article.

214

आगरालीक्स…मांगलिक होने पर घबराएं नहीं, न इसे हौव्वा बनाएं. जानिए मांगलिक होना दोष होता है या योग. ज्योतिषाचार्य अंशु पारीक से जानिए इसके प्रथम भाग में

अक्सर लोग मांगलिक योग को मांगलिक दोष कहते हैं, जबकि मंगल का किसी विशेष भाव में होना दोष नहीं बल्कि योग होता है। जिसका अच्छा या बुरा दोनों प्रकार का प्रभाव हो सकता है। मुख्य रूप से वैवाहिक जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जरूरी नहीं कि मांगलिक होने पर जीवन में कष्ट ही हो। यह योग शुभफलदायी भी हो सकता है। इसलिए मांगलिक होने पर घबराएं नहीं। न ही इसे हौव्वा बनाएं। यह योग आपके वैवाहित जीवन में खुशियों व सुख सम्वृद्धि का कारण भी हो सकता है।

क्या है मांगलिक योग
जब मंगल ग्रह व्यक्ति की कुंडली में पहले, चौथे, सातवें, आठवें व बाहरवें भाव में हो तो मांगलिक योग कहताला है। मंगल ग्रह की तीन दृष्टियां होती हैं। चौथी, सातवीं और आठवीं दृष्टि। प्रथम भाव में मंगल होने पर उसकी सातवी दृष्टि सप्तम भाव यानि (आपके जीवनसाथी के भाव) पर पड़ती है। चौथे भाव में मंगल होने पर उसकी चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होती है सातवें भाव में मंगल खुद बैठे होने पर वैवाहित जीवन को प्रभावित करने के साथ अपनी अष्टम दृष्टि से कुटुम्ब बाव को बी देखता है। वहीं आठवें भाव में बैठे मंगल की सातवीं दृष्टि कुटुम्ब भाव पर और बाहरवें भाव में बैठे मंगल की आठवी दृष्टि सप्तम भाव पर होती है। इस तरह इन पांच भावों में बैठा मंगल आपके वैवाहिक जीवन व कुटुम्ब भाव को किसी न किसी तरह प्रभावित कर रहा होता।

वैवाहिक जीवन के सुख के लिए जरूरी है कि मांगलिक योग वाले लड़के या लड़की का विवाह मांगलिक योग वाले लड़के या लड़की से ही किया जाए। मंगल ग्रह को पुरुष ग्रह माना गया है। यदि लड़की की कुंडली में मांगलिक योग है और उसका विवाह ऐसे युवक से कर दिया जाए जिसकी कुंडली में तो मांगलिक नहीं तो ऐसे दम्पत्ति का वैवाहिक जीवन सुखपूर्ण नहीं होता। ऐसे दम्पति संतान सुख से भी वंचित रह सकते हैं। दोनों के आपस में मन नहीं मिलते और हमेशा परिवार में कलह रहती है। पत्नी व पति दोनों की कुंडली में मांगलिक योग हो तो ऐसे दम्पत्ति का वैवाहिक जीवन सुख व समृद्धि पूर्ण होता है।

जीवन में मुख्य रूप से चार प्रकार के सुख होते हैं। पहला पूर्ण आयु, दूसरा अच्छा स्वास्थ्य, तीसरा धन-सुख व पति पत्नी का सुख और चौथा संतान सुख। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि यदि मांगलिक योग वाले लड़के या लड़की का विवाह ऐसे लड़के या लड़की से करा दिया जिसकी कुंडली में मंगलिक योग नहीं तो वह दम्पत्ति इन चारों प्रकार के सुख में किसी न किसी सुख से अवश्य वंचित रहते हैं।

अगले पांच अंकों में हम आपको अलग-अलग पांचों मांगलिक योग के बारे में बताएंगे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Lord Parashurama Jayanti on April 19th. Discover some interesting facts related to Lord…#agranews

आगरालीक्स…भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल् को. जानिए भगवान परशुराम से संबंधित कुछ...

error: Content is protected !!