आगरालीक्स… आगरा में आधी रात को जामा मजिस्द की मार्केट में लगी भीषण आग, एक के बाद एक कई दुकानों को चपेट में लिया, कपडा मार्केट की दुकानें आग की चपेट में आने से बची। मार्केट की एक दर्जन दुकानों का लाखों का माल हुआ खाक। कई घंटे के बचाव कार्य के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आगरा में शुक्रवार रात दो बजे मनकामेश्वर से बिजली घर के लिए जाने वाले आगरा फोर्ट स्टेशन के बगल से जा रहे रोड पर बनी दुकानों में आग की लपटें बेकाबू हो गईं। ये दुकानें जामा मजिस्द के पीछे के हिस्से में बनी हुई हैं, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं। आग की लपटों पर लोगों की नजर पडी, वे आग बुझाने में जुट गए।

बमुश्किल आग पर पाया काबू
आग की लपटें तेज होती गईं, एक के बाद एक दुकानें आग की चपेट में आ गईं, दमकल कर्मियों और पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कपडा मार्केट बीच
इन दुकानों के पास ही कपडा मार्केट है, कपडा मार्केट में पांच दर्जन से अधिक दुकानें हैं। आग की लपटें तेज होने पर लोगों की धडकने बढने लगी। कपडा मार्केट तक आग पहुंचने से बडा हादसा हो सकता था, इसके बाद आग पर काबू पाने में समस्या आती। आग में लाखों रुपये का माल जलकर स्वाह हो गया।