आगरालीक्स ..आगरा के लाल शहीद अमित चतुर्वेदी का पार्थिक शरीर पहुंचते ही भारत माता की जय गूंजने के साथ झंडा लहराने लगा, बडी संख्या में युवाओं ने शहीद अमित चतुर्वेदी की शहादत को सलाम किया।
आगरा के बीसलपुर, कागरौल निवासी अमित चतुर्वेदी (25) 17 पैरा फील्ड रेजीमेंट में थे, उनकी पॉस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में थी। 31 मई की रात को उग्रवादियों के खिलाफ चले सर्च आपरेशन में अमित चतुर्वेदी शहीद हो गए, सोमवार सुबह उनका पार्थिक शरीर बीसलपुर, अकोला पहुंचा। बडी संख्या में युवा भारत का झंडा लेकर पहुंच गए और भारत माता की जय गूंजने लगी।
तीन जून को आने वाले थे अमित, शहीद की शहादत को सलाम

शहीद अमित के पिता रिटायर सूबेदार रामवीर चतुर्वेदी ने बताया कि 31 मई की रात को अमित से फोन पर बात हुई थी, उसने तीन जून को गांव आने के लिए रिजर्वेशन कराने की बात कही थी। मगर, तीन जून को सुबह उनका पार्थिक शरीर पहुंचा, उनकी शहादत को सलाम करने के लिए युवाओं की भीड उमड पडी।

एक साल के भतीजे ने दी मुखाग्नि
रिटायर सूबेदार रामवीर चतुर्वेदी के तीनों बेटे सुमित, अमित और अरुण सेना में हैं। इसमें से अमित चतुर्वेदी दूसरे नंबर के थे और एक अप्रैल 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद अमित का पार्थिक शरीर पहुंचने के बाद आंसू और देश के लिए शहीद हुए अमित के लिए शहादत करने वालों की भीड लगी रही। एक साल के भतीजे ने शहीद अमित को मुखाग्नि दी।