आगरालीक्स... हेलीकाप्टर दुर्घटना के शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज आगरा आएगा, यहां यहां पोइया घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार को कुन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुकिला, आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान सहित 13 शूरवीर शहीद हो गए थे। गुरुवार को पालम एयरपोर्ट पर शूरवीरों को सलामी दी गई। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा है। आगरा आएगा पार्थिव शरीर परिजनों का मीडिया से कहना है कि शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आगरा आएगा। यहां आगरा में उनके पिता सुरेंद्र सिंह, मां सुशीला देवी रहती हैं। उनकी दो बहन भी आगरा में ही रहती हैं। परिजनों का कहना है कि पोइया घाट पर शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान कोयंबटूर के एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे, उनके साथ पत्नी कामिनी, बेटी और बेटे रह रहे थे। जबकि माता पिता आगरा के सरन नगर, दयालबाग में रहते हैं। शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

आज आम जन दे सकेंगे सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
आम जनता सीडीएस बिपिन रावत को सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कारज मार्ग स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि दे सकते हैं। सैन्यकर्मी दोपहर 12.30 से 13.30 बजे तक श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद पार्थिक शरीर को दिल्ली कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।