आगरालीक्स…(7 December 2021 Agra News) आगरा में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग. घनी बस्ती में है गोदाम. वीडियो में देखें कैसे आग की लपटें तेज हो रही हैं….
आगरा के थाना एत्माद्दौला अंतर्गत फाउंड्री नगर में संचालित एक फर्नीचर गोदाम में मंगलवार देर शाम आग लग गई. आग काफी भीषण है. गोदाम घनी बस्ती में होने के कारण लोगों में अफरातफरी मच गई है. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
बताया जाता है कि ये गोदाम शोभा नगर में है जो कि विजय नगर में रहने वाले रोहित सिंघल का है. यहां पर फर्नीचर से संबंधित सभी समान बनाए जाते हैं. गोदाम घनी बस्ती में संचालित होने के कारण यहां आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई. बताया जाता है कि जिस समय आग लगी, उस समय गोदाम में कारीगर काम कर रहे थे. उन्होंने धुआं उठते देखा तो बाहर निकलर कर भागे. आसपास के लोगों ने पानी का इंतजाम कर आग पर काबू करना चाहा लेकिन आग की लपटें विकराल होती गईं. बताया जाता है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है. फिलहाल तो आग को बुझाने का काम चल रहा है.