आगरालीक्स…सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आगरा कॉलेज के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने निकाली रैली.
आज 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर आज आगरा कॉलेज के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने रैली निकालकर देश के सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया. रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया. हरी झंडी दिखाते ही रैली का प्रारंभ हुआ और रैली महाविद्यालय से शुरू होकर महात्मा गांधी मार्ग होते हुए राजा मंडी चौराहे तक पहुंची और वहां से वापस महाविद्यालय पर समाप्त हुई. इस अवसर पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य ने कहा— जब तक हमारे देश के सैनिक मुस्तैदी से बार्डर पर डटे हुए है तब तक हमारी सीमाएं सुरक्षित है. हमें सदैव सैनिक का और अपने झंडे का सम्मान करना चाहिए.
यह रहे मौजूद
रैली का नेतृत्व कंपनी का कमांडर लेफ्टिनेंट अग्रवाल ने किया. और साथ ही इस अवसर पर कैडेट्स तनिष्का माथुर, दीप्ति, नंदिनी, अमन श्रीवास्तव, देव चाहर आदि उपस्थित थे.