आगरालीक्स….(21 October 2021 Agra News) आगरा के खंडेलवाल सेवा सदन में माता की चौकी सजी. पूरी रात जगराते में माता के भजनों पर झूमे भक्त….
आगरा में पचकुइयां शाहगंज रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में माता की चौकी स्थापित की गई. राजा की मंडी में रहने वाले वर्मा परिवार की ओर से इस चौकी का आयोजन किया गया. जगराते में शहर के कई सामाजिक संगठन और राजनीति से से जड़े लोग भी पहुंचे. पूरी रात जगराता में लोग माता के भजनों पर झूमते हुए नजर आए. शहर के पुराने सराफा कारोबारी ओमप्रकाश वर्मा और उनके बेटे अंकित वर्मा द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें इवा वर्मा, सपा के महानगर उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी उर्फ प्रिंस, राजपाल यादव, देवेंद्र यादव सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया.

