मथुरालीक्स… करोड़ों की चांदी लेकर मथुरा के 10 कारोबारी फरार, घरों पर ताला, आगरा से लापता सराफा कारोबारी की दिल्ली में मिली लॉकेशन।
मथुरा का सराफा बाजार देश के बड़े बाजारों में से एक है। यहां से कारोबारी चांदी ले जाकर विदेश में बिक्री करते हैं। मथुरा के 10 बड़े कारोबारियों ने बाजार के छोटे कारोबारियों से 2500 किलो से ज्यादा के चांदी की ज्वैलरी ली और बेचने की कहकर चले गए। कुछ दिन बात हुई इसके बाद मोबाइल स्विच आफ हो गए। ( Mathura Agra Local News: 10 Silver Businessman of Mathura with 2500 KG silver absconding)
घर पर लटका मिला ताला
चांदी कारोबारियों के मोबाइल स्विच आफ होने पर कारोबारी उनकी तलाश करते हुए घर पर पहुंचे तो घर पर ताले लगे मिले। इससे चांदी बाजार में खलबली मची हुई है। पुलिस की आठ टीमें चांदी कारोबारियों की तलाश में जुटी हैं। 2500 किलो चांदी करीब 75 करोड़ की है।
हरीपर्वत से लापता हुए सराफा कारोबारी
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के एमजी रोड निवासी 45 साल के शालू अग्रवाल की नमक की मंडी में दुकान है, वे शुक्रवार को स्कूटर से दुकान गए थे इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। पत्नी ने थाना हरीपर्वत में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी की जांच में जुटी है, कारोबारी की लॉकेशन दिल्ली मिली है।