मथुरालीक्स…आगरा—दिल्ली हाइवे पर ओवरटेक करते समय हरियाणा रोडवेज बस ने आटो और बोलेरो को मारी टक्कर. 12 से अधिक लोग घायल. हाइवे पर मची चीख पुकार
मथुरा में आगरा—दिल्ली हाइवे पर हरियाणा रोडवेज की बस ने ओवरटेक करते समय एक आटो और बोलेरो को चपेट में लेकर टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने सभी को अस्प्ताल में भर्ती कराया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई.रिफाइनरी क्षेत्र में हुआ हादसा
सुबह करीब नौ बजे आगरा से गुड़गांव की ओर हरियाणा रोडवेज की बस जा रही थी. थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बस ने तेज रफ्तार में ओवरटेक की कोशिश की लेकिन इसी दौरान उसने बरारी फ्लाईओवर फुट ब्रिज के पास सड़क किनारे चल रहे आटो को पीछे से टक्कर मार दी. आटो कई पलटी खाकर सड़क पर पलट गया. बस ने इसके बाद एक बोलेरो को भी टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.