मथुरालीक्स…बांकेबिहारी सहित वृंदावन के मंदिरों में भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं के पर्स और मोबाइल चोरी करने वाला गैंग पुलिस ने पकड़ा. इनमें पांच महिलाएं और एक पुरुष. चोरी के 10 मोबाइल भी मिले
मथुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं के पर्स व मोबाइल चोरी करने वाला गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पुलिस ने इस गैंग के छह शातिरों को अरेस्ट किया है जिनमें पांच महिलाएं हैं. ये सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं और वृंदावन के मंदिरों के आसपास ही सक्रिय रहते थे. पुलिस ने इनके पास से चोरी के 10 मोबाइल भी बरामद किए हैं.रशियन बिल्डिंग चौराहे से किया अरेस्ट
कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि रशियन बिल्डिंग चौराहे के पास कुछ संदिग्ध लोग हैं जो कि चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में हैं. सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक पुरुष और पांच महिलाओं को अरेस्ट कर लिया. इनके नाम मारुति, प्रियंका, रक्षिता, शोभा, नवीना, शांता हैं और ये सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं. इन्होंने बताया क ये लोग बांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर व अन्य मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी किया करते थे. पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है.