आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान फिर बढ़ा. रात का अभी भी सामान्य से नीचे. गुरुवार को भी बूंदाबांदी के बन रहे आसार. जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में दिन में निकल रही धूप के कारण तापमान फिर से बढ़ने लगा है. हालांकि रात को हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है. बुधवार को भी सुबह से ही धूप खिल उठी. दोपहर में धूप का प्रभाव तेज था. हालांकि लोगों को अभी भी भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है.आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बूंदाबांदी व तेज हवाएं चलने के आसार हैं. हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे—धीरे बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 06/05/26) 35.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/05/26) 21.3
Departure from Normal(oC) -4.9