आगरालीक्स…आगरा में आधी रात को दो घंटे में हुई 63 एमएम बारिश. कई जगह सड़कें धंसी..कारें, ट्रैक्टर सड़कों में धंसे. दुकानों—मकानों में घुसा पानी…जानें अब क्या हैं बारिश के आसार.
आगरा में आधी रात को तबाही वाली बारिश आई. दो घंटे हुई बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 63 एमएम बारिश दर्ज की गई. रात को गहरी नींद में सो रहे लोगों को इस बारिश की तेजी का अहसास नहीं हुआ लेकिन जब सुबह आंख खुली तो नजारा चौंकाने वाला था. मकानों, गलियों, कॉलोनियों में पानी भरा हुआ था. कॉलोनियों से लेकर मुख्य मार्गों तक की सड़कें धंसी हुई थीं. बेसमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलभराव में आधी से ज्यादा डूबी हुई थीं. सेक्टर चार में पूरी की पूरी ट्रैक्टर ट्रॉली जमीन में समाई हुई थी. राजपुर चुंगी में कारें सड़कों में धंसी पड़ी थी. दिल्ली गेट के होटल गोवर्धन की पार्किंग में पानी इतना भर गया कि वहां खड़ी दो कारें खराब हो गईं. दुकानदार जब दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो अंदर दुकानों में दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ था. राजा की मंडी, बिजलीघर राजेंद्र मार्केट आदि दुकानों में रखा पानी बरसात के पानी से खराब हो गया.
तापमान घटा, बारिश के आसार अभी भी
आधी रात को बारिश ने तबाही मचाई लेकिन सुबह से मौसम साफ रहा. दिन में अच्छी खासी धूप निकली. मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 02/06/26) 35.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/06/26) 21.4
Departure from Normal(oC) -5.8
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 63